Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों से एसएसपी देहरादून ने किया संवाद

पुलिस प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में दी विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारियों को बारीकियों से सीखने के संबंध में कराया अवगत

प्रशिक्षण के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश

आज दिनांक – 23/05/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों से पुलिस लाइन सभागार में इंटरेक्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण के महत्व व उसके उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर दी जा रही जानकारियों को बारीकियों से सीखने के संबंध में अवगत कराया, जिससे भविष्य में उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र में नियुक्त प्रशिक्षकों से वार्ता करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उन्हें सभी प्रशिक्षुओं के प्रति सहयोगी एवं संयमित व्यवहार रखने तथा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अंतः तथा बाह्य विषयों के सम्बन्ध में गहनता से प्रशिक्षण/जानकारी देने के निर्देश दिए गए, जिससे वे भविष्य में कर्तव्यों के दौरान आने वाली किसी भी चुनौतियों का सामना आसानी से कर सके। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकासनगर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top