Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

क्षय रोगियों को राज्यपाल ने मासिक पोषण किट वितरित किये

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रोगियों से व्यत्तिगत बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें उपचार के दौरान नियमित पौष्टिक आहार एवं संतुलित जीवन श्ौली अपनाने की सलाह दी।
राज्यपाल द्वारा अभी तक गोद लिए गए 50 टीबी रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए, राज्यपाल ने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया है, जिन्हें आज मासिक पोषण किट प्रदान की गई। उन्होंने इस अभियान के तहत अभी तक कुल 63 रोगियों का निःक्षय मित्र बनकर उन्हें गोद लिया है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है, जिसमें प्रत्येक व्यत्ति यदि एक टीबी रोगी का निःक्षय बनकर उसके इलाज और पोषण में सहयोग करे, तो हम इस दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जन भागीदारी को टीबी उन्मूलन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से निःक्षय मित्र बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर अवश्य सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की महासचिव पूनम किमोठी, और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top