Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चे मुख्यधारा से जुड़ने लगे

डीएम का आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर बच्चों में शिक्षा की अलख जगाता

एसडीएम सदर ने आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने साधुराम इंटरकॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी. इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर ने वहां रह रहे बच्चों से वार्ता की तथा उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने साधुराम इंटर कॉलेज में इंटेंसिव सेंटर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा इंटेंसिव सेंटर में रखे गए बच्चों के रहने भोजन एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से भी संवाद करते हुए शिक्षा ज्ञान एवं खेल के लिए प्रेरित किया।
भिक्षावर्ती में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर मन ट्रांसफॉर्म हेतु आधुनिक केयर सेंटर में रखा जा रहा है जहां बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल , कला तथा विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अधीक्षण अभियंता आरइएस अनिल गुप्ता, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार,सहायक अभियंता श्री रावत, जूनियर अभियंता मुकेश रमोला, जूनियर अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top