Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

लोकसभा चुनाव 2024- 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 1717 प्रत्यशियों के लिए आज मतदाता मतदान कर रहे

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ

मतदान  शाम छह बजे तक होगा

नई दिल्ली। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top