Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी- इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं, अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है

मुंबई में सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में किया प्रचार

भारत को देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर कमजोर बनाना चाहती हैं – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्लेश्वर रोड, विले वार्ले, ईस्ट मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होने कहा वो अपने परिवारवालों से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से जाना जाता है।

जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। परंतु पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं।

उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने राष्ट्रीय हित में कई काम किए हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बावजूद आतंकी अजमल क़साब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। अब उत्तराखंड में पूर्ण पारदर्शिता से सरकारी भर्तियां हो रही हैं।

उन्होने कहा हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बचा रहे। उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है।

बाला साहेब ठाकरे का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगो ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगो को दे दिया है।

इस दौरान महेंद्र सिंह गुंसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top