Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

प्रदेश में 72 सड़कें भारी बारिश के बीच मलबा आने से बंद, 69 मशीनें मौके पर तैनात

सबसे अधिक 47 ग्रामीण सड़कें बंद

कुमाऊं के कुछ जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

देहरादून। भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण मलबा आने से प्रदेश की 96 सड़कें बंद हो गईं। इनमें सबसे अधिक 47 ग्रामीण सड़कें हैं। लोक निर्माण विभाग ने 24 सड़कों को खोल दिया है। अब भी 72 सड़कें बंद हैं और उन्हें खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है। विभाग के मुताबिक, सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं। जबकि छह स्टेट हाईवे अब भी बंद पड़े हैं। सोमवार को चार स्टेट हाईवे खोले गए। बारिश के कारण सबसे ज्यादा ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुई हैं। इनमें 61 पीएमजीएसवाई व अन्य ग्रामीण सड़कें बंद थीं, जिनमें से 14 सड़कों को खोला जा चुका है। शेष 47 सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। विभाग के मुख्य अभियंता (नियोजन) ओम प्रकाश के मुताबिक, सड़कों को खोलने के लिए 69 मशीनें तैनात हैं। सभी बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top