Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

क्या लिपस्टिक में कैंसर वाले केमिकल होते हैं , ये रहा जवाब

खूबसूरत दिखने की चाहत में महिलाएं ब्यूटी और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। अधिकांश कॉस्मेटिक और ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स बनाने में खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करने से हॉर्मोनल सिस्टम में गड़बड़ी, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इतना ही नहीं इन प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से स्किन कैंसर तक का खतरा रहता है. ऐसा ही कुछ लिपिस्टिक के साथ भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लिपस्टिक में कार्सिनोजेन्स नाम का केमिकल होता है, जिससे कैंसर होने का रिस्क ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं ज्यादातर लिपस्टिक में क्रोमियम, लेड, एल्युमिनियम, कैडमियम और कई टॉक्सिंस पाए जाते हैं, जिनका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

केमिकल्स कॉस्मेटिक्स-ब्यूटी प्रोडक्ट्स में 
आजकल ज्यादातर कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है. लिपिस्टिक, लोशन, नेल पॉलिश, फाउंडेशन, आईशैडो और मस्कारा में पीएफएएस जैसे बेहद खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ज्यादा देर तक टिके रहे, इसके लिए उनमें कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, पीएफएएस यानी पॉलीफ्लूरोकाइल भी उनमें से एक है. यह कार्बन और फ्लोरीन से मिलकर बनता है, जो जल्दी नहीं टूटता है. इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कॉस्मेटिक और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में होता है।

साइड इफेक्ट्स लिपस्टिक के
1. लिपिस्टिक में बहुत से केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिनका लगातार इस्तेमाल एलर्जी या इंफेक्शन को बढ़ा सकता है।
2. लिपस्टिक लगातार लगाने से होंठों का रंग काला पड़ सकता है।
3. खाने के साथ लिपिस्टिक अंदर जाकर कई बीमारी बना सकती है।
4. लिपिस्टिक में मौजूद लेड, एल्यूमिनियम, क्रोमियम, कैडमियम और मैग्नीशियम शरीर में जाकर खतरनाक बन सकता है।
5. लिपस्टिक में मौजूद एल्यूमिनियम से अल्सर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
6. कई महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो के तौर पर यूज करती हैं, इससे आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
7. लिपस्टिक का लगातार इस्तेमाल प्रेगनेंसी में समस्या बन सकता है।
8. लिपस्टिक लंबे समय तक लगाने से किडनी भी फेल हो सकती है।

लिपिस्टिक के नुकसान से बचें कैसे
1. हर्बल लिपस्टिक चुनें।
2. लिपिस्टिक लगाने से पहले होठों पर बेस लगाएं, इसके लिए कंसीलर का यूज करें।
3. डार्क लिपस्टिक लेते समय सब्सेंट पर नजर डालें।
4. प्रेगनेंसी में लिपिस्टिक लगाने से बचें।
5. हफ्ते में 3 बार से ज्यादा लिपस्टिक न लगाएं।
6. केमिकल फ्री और पैराबेन फ्री लिपिस्टिक को ही चुनें।
7. लिपिस्टिक को लॉग लास्टिंग न बनाएं।
8. लिपस्टिक अच्छे ब्रांड की लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top