Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से घोषित नई टीम में विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए पांच नई समितियों का भी गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी संगठन में स्थान दिया है।

एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी समिति में 41 नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें गणेश गोदियाल, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता भुवन चंद्र कापड़ी करेंगे, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है। वहीं एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत और चार्जशीट समिति के अध्यक्ष करण महारा बनाए गए हैं।

नई कार्यकारिणी में हेमेश खर्कवाल, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, संजय पालीवाल, राजीव महर्षि और डॉ. प्रेम बहुखंडी सहित 24 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, पुष्कर जैन, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, जयेंद्र रमोला सहित 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस का कहना है कि नई कार्यकारिणी और समितियों के गठन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top