Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजे सीबीसी का बनाया पोषण गीत : श्री कोश्यारी

पोषण जागरूकता के लिए सीबीसी नैनीताल का अनोखा प्रयास

“विकसित भारत की बुनियाद” को पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने लॉन्च किया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा बनाए गए पोषण गीत “विकसित भारत की बुनियाद” को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने लॉन्च किया। इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम करने वाले कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है। इसकी असली सफलता तब सिद्ध होगी जब यह अन्य भाषाओं में अनुवाद होकर तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा।

गीत को राष्ट्र के नाम समर्पित किये जाने के मौके को विभाग के लिए एक अहम उपलब्धि बताते हुए अपर महानिदेशक श्री धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि पोषण जागरूकता फैलाने में ये गीत अहम भूमिका निभा पाए। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री नीरज भट्ट ने बताया कि पोषण एंथम की थीम 2047 में विकसित भारत में पोषण की आवश्यकता को दर्शाना है।

यह गीत सीबीसी नैनीताल की कलाकार डॉ. दीपा जोशी द्वारा लिखा गया है। संगीत श्रीमती शर्मिष्ठा बिष्ट, श्री गोपेश बिष्ट और श्री आनंद बिष्ट ने दिया है जबकि अभिनय श्री भास्कर जोशी और शोभा चारक ने किया है। कार्यक्रम में थारू समिति के श्री दान सिंह राणा, समाजसेवी श्री रविंद्र राणा, बी.डी.ओ. श्री धर्मेंद्र कन्याल, श्री राजनाथ मौर्य, श्रीमुकेश गिहार, श्री कमलेश सिंह, श्री आलोक सत्याल, श्री हिमांशु बिष्ट और श्रीरमेश जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि विभाग के एक और गीत के लॉन्च के साथ लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट अभियान का विधिवत समापन करेंगे। समापन समारोह में मेहंदी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उपस्थित अतिथियों ने मिरहा, पूनम, अनुभा सहित 10 महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया जबकि वर्तिका, पूजा, वीणा सहित 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top