Breaking News
सीएम धामी ने सुनीं थारू समाज की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता
IMC खुरपिया को लेकर धामी सरकार का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़

मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात

चारधाम का प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप किए भेंट 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से मुलाकात की। देवभूमि से प्रस्थान से पूर्व सीएम धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।

इस अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top