Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

सीएम पुष्कर धामी ने शुरू कराई स्पेशल बस, उत्तराखंड से अब दूर नहीं अयोध्या धाम ये है किराया,रूट, और टाइम टेबल

Uttarakhand news: उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से सीधी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। आईएसबीटी में पूजा अर्चना के बाद बस को रवाना किया गया। देहरादून से अयोध्या के लिए ये पहली बस सेवा है। यह सुबह 11 बजकर 30 मिनट बजे देहरादून से चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह तीन बजे देहरादून के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे यहां पहुंचेगी।

दून से अयोध्या का सफर कुल 1504 किलोमीटर का है। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने मंगलवार को देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा आरंभ कर दी। पहले दिन देहरादून से मुरादाबाद तक की दो सवारियों ने यात्रा की। देहरादून से अयोध्या का किराया 1054 रुपये रखा गया है। अभी बस की मैनुअली बुकिंग हो रही है। जल्द ही इसको ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जिसके बाद यात्री घर बैठे  बस का टिकट बुक करवा सकेंगे। यह बस रोजाना पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी।

देहरादून से अयोध्या तक का किराया 1095 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। बस एक तरफ से 754 किमी दूरी तय करेगी। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बस पर दो चालक नियुक्त किए गए हैं। परिवहन निगम बुधवार से ऋषिकेश-हरिद्वार से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। हरिद्वार डिपो की ये बस ऋषिकेश बस अड्डे से शाम सात बजे, जबकि हरिद्वार से रात साढ़े आठ बजे निकलेगी। अगले दिन दोपहर साढ़े 12 बजे बस अयोध्या पहुंचेगी और उसी शाम साढ़े पांच बजे वापसी करेगी अयोध्या के लिए बस में पहले दिन देहरादून आईएसबीटी से 16 यात्री सवार हुए। इनमें छह यात्री अयोध्या और 10 यात्री बरेली के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top