Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

डा.नरेश बंसल द्वारा आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन मे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पर रचित पुस्तक “अमृतकालम” का विमोचन श्री जेपी नड्डा जी, श्री एस गुरूमूर्ति जी,डा.महेश चन्द्र शर्मा जी द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी सभागार मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन के 60 वर्ष होने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहा है।
इस मौके पर कार्यक्रम के दुसरे दिन आज रविवार को अंतिम सत्र मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल द्वारा आदरणीय प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन मे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पर रचित पुस्तक “अमृतकालम” का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी,विवेकानंद अंतराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री एस गुरूमूर्ति जी,डा.महेश चन्द्र शर्मा जी द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

सभी के द्वारा पुस्तक को सराहा गया व डा. नरेश बंसल के कार्य की प्रशंसा की गई। श्री जेपी नड्डा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय के मंत्र को अपना लक्ष्य बनाकर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक गरीबों के बैंक खाते खोले गए हैं और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, आज देश विश्व की नाज़ुक पांच अर्थव्यवस्था से विश्व की चौथी सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था बन गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारत अपने पारंपरिक मित्र देशों को साधते हुए विश्व के दूसरे देशों से भी अपने संबंध बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है।जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम करने की कोशिश की गई थी, जबकि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इस पद की गरिमा बढ़ी है। इसका पूरी दुनिया में भारत की छवि पर भी असर पड़ा है और देश पूरी दुनिया में मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच भारत ने दोनों ही पक्षों के साथ संबंध बनाए रखा और अपने हितों को प्राथमिकता दी। इस संकट के समाधान के लिए भी दुनिया भारत की ओर देख रही है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल विदेश नीति और पूरी दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का ही परिणाम है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक ‘अमृतकालम का अनावरण करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार मे देश की की स्वतंत्रता के अमृतकाल मे वास्तव मे भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर चल पड़ा है।यह नया भारत है घर मे घुसकर मारता है यह आप्रेशन सिंदूर मे हमने देखा है।यह आत्मनिर्भर भारत है जो आज मेक इन इंडिया के तहत सभी सामान भारत मे बना रहा है।यही दीन दयाल जी को सच्ची श्रद्धांजली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top