Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

पहाड़ से बरसे पत्थर, दो लोगों की मौत

  • अस्पताल में भर्ती, तीन गंभीर घायल

  • हेलीकॉप्टर आज भी उड़ान नहीं भर सके 

रुद्रप्रयाग। केदार घाटी में मौसम की मार लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गौरीकुंड के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना में सात लोगों की मौत के बाद आज पैदल मार्ग पर पहाड़ से बोल्डरों की बरसात ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली वही तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ घाटी का मौसम आज अत्यंत ही बिगड़ा हुआ है। घाटी में बीते कल से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा बीते दो दिनों से लगातार इस बात की संभावना जताई जा रही थी और यात्रियों से सावधानी बरतने को कहा जा रहा था। लेकिन खराब मौसम में भी यात्रियों का आवागमन जारी है वहीं रोड मरम्मत का काम भी चल रहा है। आज सुबह जंगल चटृी में अचानक पहाड़ से बड़े—बड़े बोल्डर गिरने से उनकी चपेट में आये पांच लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भले ही बीते कल से हेलीकॉप्टरों की उड़ान शुरू कर दी गई हो लेकिन कल मौसम खराब होने के कारण पूरे दिन एक भी हेलीकाप्टर ने उड़ान नहीं भर सकी थी वही आज दूसरे दिन भी मौसम अत्यधिक खराब होने की वजह से एक भी हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके कारण लगभग 900 यात्रियों के हेली टिकटो को कैंसिल करना पड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी 23 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top