Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

सिंगटाली पुल करेगा गढ़वाल-कुमाऊं के बीच की दूरी को कम: महाराज

कई विधानसभा क्षेत्रों की जनता को मिलेगा इसका प्रत्यक्ष लाभ

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धामी सरकार ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पौड़ी गढ़‌वाल के यमकेश्वर के अंतर्गत कौडियाल-व्यास घाट मोटर मार्ग पर 150 मीटर सिंगटाली पुल के निर्माण के लिए 57.12 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा। लम्बे समय से इस पुल के निर्माण की क्षेत्रवासी मांग कर रहे थे।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पुल के शीघ्रता से निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगा नदी पर बनने वाला सिंगटाली पुल गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को जोड़ने के अलावा दोनों मण्डलों की बीच की दूरी को कम करने और ईंधन की बचत भी करेगा। इस पुल के निर्माण से 35 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की 25 लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा।

श्री महाराज ने पिछले कई वर्षों से कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाले सिंगटाली पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुल के बनने के बाद देहरादून से रामनगर की दूरी लगभग 45 किमी कम हो जाएगी साथ ही द्वारीखाल, यमकेश्वर ब्लॉक गंगाघाटी क्षेत्र में पर्यटन की बयार बहेगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top