Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

दुःखद: सैन्यभूमि उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

भारत-चीन सीमा पर LAC के पास आईटीबीपी के एक जांबाज के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है।

आईटीबीपी में बतौर निरीक्षक चन्द्र मोहन (55 वर्ष) देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के निवासी थे। चन्द्र मोहन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24 सितम्बर 1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट-रेंज पेट्रोलिंग के दौरान LAC के पास “भारत” अग्रिम चौकी (Lahaul & Spiti, Himachal Pradesh) से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए वैकल्पिक ब्रिज बनाकर और अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते समय गिर गये और पानी के बहाव में बह गये।

इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर “भारत” अग्रिम चौकी के ITBP द्वारा उन्हें बचाया गया और पास के आर्मी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ पर ईलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गये। चन्द्र मोहन सिंह के निधन से न सिर्फ आईटीबीपी परिवार में शोक की लहर है, उत्तराखंड भी शोक में डूबा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश) स्थित करग्युपा नाला के पास भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान कर्तव्य पथ पर शहीद हुए देहरादून निवासी एवं आईटीबीपी निरीक्षक श्री चंद्र मोहन सिंह जी की शहादत पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top