Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

कारगिल दिवस पर पूरे शहर में गूंजी सेना की शौर्यगाथा- हेडिंग

केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. सीआरएसटी में आयोजित चित्र प्रदर्शनी की शुरुआत विधायक सरिता आर्या, एसपी क्राइम हरबंश सिंह, पूर्व सैनिक सुनील शाह, विजय कश्यप सहित तमाम गणमान्य अतिथियों ने मिलकर की.
कारगिल युद्ध में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर सुरक्षित वापस लौटे वीर चक्र विजेता कर्नल राजेश साह की बहन विनीता साह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया.
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि कारगिल की जीत में उत्तराखंड के योगदान को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से देखकर गर्व की अनुभूति हुई.
कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का समापन कारगिल युद्ध में शहीद हुए नैनीताल जिले के परिवारों को सम्मानित करने के साथ होगी. शहीदों के परिवार अलग अलग जगहों से नैनीताल पहुंच रहे हैं. समापन समारोह में कारगिल युद्ध लड़ चुके कर्नल सुरेश कुमार जोशी मुख्य अतिथि होंगे.
दिन की शुरुआत पूरे नैनीताल शहर में जागरूकता रैली के साथ हुई. मोहन लाल शाह बालिका, शहीद सैनिक, नगर पालिका, CRST इंटर कॉलेज ने मल्लीताल के अलग अलग इलाकों में रैली निकाली. जीआईसी, जीजीआईसी ने मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मॉल रोड से सीआरएसटी तक जागरूकता रैली निकाली.

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मोहन लाल शाह बालिका की अफीफा अहमद प्रथम, भारतीय शहीद सैनिक के आकाश द्वितीय, दिव्यांशु पाठक तृतीय रहे. शहीद सैनिक की अंजू बिष्ट, एशडेल की दिया आर्या को सांत्वना पुरस्कार मिला.
सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक की विनीता टम्टा प्रथम, अंजलि बिष्ट द्वितीय, जीजीआईसी की हर्षिका भंडारी तृतीय रहे. शहीद सैनिक की याचना बिष्ट, माही आर्या को सांत्वना पुरस्कार मिला.
केंद्रीय संचार ब्यूरो की तरफ से समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एशडेल, द्वितीय पुरस्कार सैनिक स्कूल और तृतीय पुरस्कार बालिका विद्या मंदिर को दिया गया.
केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत दल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top