Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

पांच सीटों पर 55 दावेदार, लोकसभा चुनाव 2024 में

भाजपा चुनाव संचालन समिति में दावेदारों का पैनल तय

देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने सभी 5 लोकसभा सीटों के लिए 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं ।पार्टी मुख्यालय में हुए इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान सभी लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भेजे गए पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमे स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय, सामाजिक संतुलन और रणनीतिक दृष्टि से विचार विमर्श कर केंद्र को भेजे जाने वाले नामों को फाइनल किया गया। उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम 5 और अधिकतम 9 नामों का पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किया जा रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बीर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा ।

बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, , सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, मदन कौशिक, पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत, स्वराज बिद्धवान सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल सहित अन्य संचालन समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top