पत्रकारिता के सामने बढ़ रहीं चुनौतियां, संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण : गिरीश पंत
देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मूलचंद शीर्षवाल को जिलाध्यक्ष, ज्योति भट्ट ध्यानी को जिला महामंत्री तथा देवेंद्र चमोली को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
चुनाव के बाद आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश महासचिव गिरीश पंत ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में पत्रकार संगठनों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन को पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को साथ लेकर सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा एवं पर्यावरणविद जगदीश बावला ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां सामने आ रही हैं, ऐसे में पत्रकार संगठनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं को तत्परता से उठाने वाली प्रमुख यूनियनों में शामिल है और संगठन ने पत्रकार हितों के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मूलचंद शीर्षवाल, जिला महामंत्री ज्योति भट्ट ध्यानी एवं जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र चमोली ने निर्वाचन के लिए संगठन के सदस्यों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनके हितों के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह नजर ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, एसपी उनियाल, अधीर मुखर्जी, द्विजेंद्र बहुगुणा, संजय अग्रवाल, आरती वर्मा, जावेद, नवीन बडथ्वाल, किशन सिंह गुसाईं, सतीश कुमार पुंडीर, वीरेश रोहिला, दीपक कुमार गुप्ता, विश्वजीत, अफरोज खान, मोहम्मद खालिद, रक्षा शर्मा, दीपिका आनंद, राजीव आनंद, आरिफ खान, वीरेंद्र दत्त गैरोला, जाहिद, धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट, स्मिता खंडूरी, सोनाक्षी, विकास चौहान, विजय लक्ष्मी, सौरभ धौंडियाल, ललित मोहन लखेड़ा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, जगदीश सिंह रावत, रामपाल भारती, सीआर भट्ट एवं प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
