Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

बिना नम्बर प्लेट की गाडी में हूटर बजाकर दबंगई दिखाने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी।

वाहन पर नेताजी लिखवाकर नाबालिग द्वारा किया जा रहा था वाहन का संचालन,

पुलिस द्वारा वाहन को सीज कर अभिभावकों को दी कडी चेतावनी।

दिनांक: 04.6.2025 को एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार जिस पर बड़े-बडे अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ था, हूटर बजाते हुए लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को 17 वर्षीय नाबालिग निवासी ग्राम गढ़ी मुलुक थाना कोतवाली जनपद देहरादून चला रहा था।

वाहन चालक के नाबालिग होने तथा बिना अनुमति के हूटर बजाने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में वाहन का चालान कर वाहन को सीज किया गया। नाबालिग से उसके परिजनोें के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य में नाबालिग द्वारा उक्त प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top