Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

कई इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश, उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट

जागरण ज्योति, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों, हर्षिल, मद्महेश्वर, तुंगनाथ आदि इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं नैनीताल और हल्द्वानी समेत कई इलाकों में रात्रि में बारिश शुरू हो गई है। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित मुखबा, हर्षिल आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जबकि जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे समूचे जनपद में ठंड बढ़ गई है। जिले में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, धराली, मुखबा सहित आसपास की ऊंवाई वाली पहाड़ियों पर मिली। जबकि जिले के नीचले क्षेत्रों में दोपहर तक काले व घने बादल छाने के साथ ही बारिश की हल्की बूंदाबांदी होती रही।

बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को जनपद मुख्यालय में आसमान पूरी तरह धने बादलों से घिरा रहा। इस बीच सर्द हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई और लोग ठंड के चलते अपने घरों में अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए केदारनाथ सहित हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह से ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई जबकि मद्महेश्वर और तुंगनाथ, चन्द्रशिला में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में देर सायं तक एक फीट से अधिक नई बर्फ जमा हो गई है। बीते लम्बे समय बाद हिमालय की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है।वहीं तुंगनाथ, चन्द्रशिला और मद्महेश्वर में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में बर्फबारी होने से यहां तापमान लुढ़क गया है। ठंडक बढ़ गई है जबकि निचले इलाकों में शीतलहर भी चलने लगी है। इधर, मुख्यालय सहित सभी निचले स्थानों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से लोग घरों में ही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top