Breaking News
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माल्टा महोत्सव में लिया भाग, उत्तराखण्ड में ‘माल्टा मिशन’ की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए कृषकों से मुलाकात कर माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस पहल करते हुए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके माध्यम से माल्टा के उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पहाड़ी क्षेत्रों के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और स्थानीय फलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार माल्टा के साथ-साथ कीवी, सेब, आडू, पुलम, नींबू प्रजाति के फल एवं अन्य स्थानीय फलों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा माल्टा महोत्सव जैसे आयोजन, किसानों को सीधे उपभोक्ताओं और बाजार से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top