Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत आस्था पथ मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफलाइन है। चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्य, बाबा केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य एवं ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्य तेजी से हो रहे हैं। चमोली के सीमांत गांव माणा पहुंचकर उन्होंने हर सीमांत गांव को देश का पहले गांव की संज्ञा दी। माणा से ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की थी कि वे अपने खर्चे के 05 प्रतिशत से स्थानीय उत्पादों को खरीदें। केदारनाथ में रात्रि प्रवास करने वाले मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है, ताकि सालभर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आ सकें। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी आगमन पर शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर स्थल अपने आप में एक डेस्टिनेशन है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों पर किए गए हमले को कायराना बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना इसका जवाब अवश्य देगी।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मां गंगा सभी को जल, जीवन ओर समृद्धि प्रदान करती है, उसी तरह यह कानून भी सभी के लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून भी लाया गया है, जिसके बाद राज्य में तीन साल में लगभग 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा चारधाम यात्रा आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा है, इसका मूल स्वरूप को बनाए रखे। उन्होंने सभी से यात्रा के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने चारधाम यात्रा सुरक्षित और सुगम होने का आश्वासन देते हुए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में यहां आने के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top