Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले— कृषि क्षेत्र को मिलेगा मजबूती

पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस कानून के लागू होने के बाद प्रदेश में अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

धामी ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही मिलेट उत्पादन और उसके विपणन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और फसल विविधीकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सेब, कीवी, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कृषि को लाभकारी बनाया जा सके और युवा इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हों।

कार्यक्रम में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सचिव कृषि एस.एन. पाण्डेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top