Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित

एकेश्वर (पौड़ी)। एकेश्वर (पणखेत) में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह” में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 48 लखपति दीदियों के साथ तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती नूतन तनू पंत सहित 48 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं ने लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मातृशक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाकर विकसित उत्तराखंड एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top