Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन

विद्यार्थियों ने भाषण, चित्रकला, क्विज व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

चकराता । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड, चकराता के उपाध्यक्ष अनिल चांदना ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

समापन अवसर पर कैंट इंटर कॉलेज, चकराता के छात्र-छात्राओं ने भाषण, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जबकि तीसरे दिन कैंट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जौनसारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर समापन समारोह को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

दूसरे दिन की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुला थापा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग और बाल विकास विभाग ने अपनी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता तथा ‘विकसित भारत’ विषयक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि अनिल चांदना ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top