Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

24 सड़कों को “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत मिली मंजूरी

सम्पर्क विहीन गांवमेरा गांव मेरी सड़क योजना” के तहत जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कई जिलों में “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” में 24 सड़क की योजनाओं को स्वीकृति दी है। इससे पूर्व इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 37 सड़क मार्ग स्वीकृत किये जा चुके हैं, जिसे सम्मिलित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61 गांव को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मंजूरी दी जा चुकी है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्कविहीन गांवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। मेरा गांव मेरी सड़क योजना में मुख्य सडक़ से एक किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों की सार्वमौसम सम्पर्कता के लिए सड़के बनाई जाती है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस योजना से गांव वासियो को सभी मौसमों में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने की सुविधा होगी। जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा गांवों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top