Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत

देहरादून। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलिटेक्निक, आमवाला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत 2047 एवं विकसित उत्तराखण्ड 2047” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या-60, डांडा लखौंड के पार्षद अभिषेक पंत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर पार्षद अभिषेक पंत ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उत्तराखण्ड की जनभावना से राज्य निर्माण तक की यात्रा तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं के विचार, कौशल, तकनीकी दक्षता और नवाचार आने वाले समय में उत्तराखण्ड एवं देश की विकास यात्रा को नई दिशा देंगे।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल के साथ नवाचार, आत्मनिर्भरता तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पार्षद अभिषेक पंत ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, आमवाला के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top