देहरादून। राजधानी देहरादून के राजेंद्र नगर, एलपी रेजिडेंसी के निकट ‘सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर बाय एलाइंस सॉल्यूशन ग्रुप’ का भव्य शुभारंभ किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम कॉन्सेप्ट पर आधारित यह स्टोर दूनवासियों को सैमसंग की नवीनतम तकनीक और उत्पादों का प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
नए स्टोर में ग्राहकों को सैमसंग के नवीनतम स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और विभिन्न एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। स्टोर का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित न रहकर ग्राहकों को बेहतर ‘हैंड्स-ऑन’ अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक यहां विभिन्न उत्पादों और उनकी तकनीकी खूबियों को स्वयं परख सकेंगे तथा अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार उपयुक्त उत्पाद का चयन कर सकेंगे।
ग्राहकों को उत्पादों की जानकारी देने और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए स्टोर में प्रशिक्षित एवं अनुभवी प्रोफेशनल्स की टीम तैनात की गई है। यह टीम ग्राहकों के सवालों का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें सैमसंग के विभिन्न उत्पादों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देगी।

शुभारंभ समारोह में सैमसंग एवं एलाइंस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सैमसंग के रीजनल हेड (यूपी/उत्तराखंड) सुधांशु शर्मा, रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर संदीप वर्मा, उत्तराखंड हेड दविंदर ठाकुर, एरिया मैनेजर राहुल चौधरी और जोनल मैनेजर अशोक कुमार उपस्थित रहे।
वहीं, मैसर्स एलाइंस ग्रुप की ओर से डायरेक्टर शैलेन्द्र सिंह राठौर, रेनू राठौर, मोनू गर्ग और हिमानी गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।
समारोह में आईएएस कर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सिकरवार, देवेंद्र सिंह राठौर, पूर्व अपर निदेशक पर्यटन अनिल कांत द्विवेदी, उप सचिव सचिवालय प्रशासन अतुल सिंह, पीपीएस हिमांशु कांडपाल, इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंत, पवन दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक एफआरआई अजय ठाकुर, विक्रम राठौर, आरके पाठक, आलोक सिंह ‘श्याम गुरु’ जी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह ‘वीरू’ समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
नए स्टोर के शुभारंभ से देहरादून के ग्राहकों को एक ही स्थान पर सैमसंग के नवीनतम उत्पादों को देखने, समझने और उनका प्रत्यक्ष अनुभव लेने की सुविधा मिलेगी।
