Breaking News
9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT के जरिए जारी की जुलाई की पेंशन
धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: गोपालन, पर्यटन, श्रमिकों और हाईकोर्ट को मिली बड़ी सौगात
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए
मुख्य सचिव ने की कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, उत्तराखंड को ‘स्किल हब’ बनाने की तैयारी तेज
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट

अमर उजाला संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, राकेश बेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

देहरादून, 24 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिनेता राकेश बेदी को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (जीईपी) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है और सरकार पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था तथा प्रौद्योगिकी के समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में व्यापक पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं तथा ऑल वेदर रोड परियोजना से यात्रा अधिक सुगम हुई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई इस वर्ष की चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर इस वर्ष 45 हजार तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प देवभूमि का मूल स्वरूप बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई राजस्व अभिलेखों के आधार पर की जाती है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादे को राज्य सरकार ने पूरा किया है।

युवाओं के रोजगार पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं। साथ ही राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे युवाओं का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और होमस्टे योजना जैसी पहल के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्या, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद बिष्ट, अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी, समूह अध्यक्ष वरुण माहेश्वरी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, प्रधान संपादक डॉ. इंदुशेखर पंचोली, स्थानीय संपादक अनूप वाजपेयी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top