Breaking News
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण: तीसरी मंजिल पर बैठे दो निहंगों ने खत्म किया धरना
हरि सेवा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज की भूमिका को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप जीतने पर सतपाल महाराज ने भारतीय टीम को दी बधाई
उत्तराखंड के युवाओं को सेना में अधिक अवसर दिलाने के लिए सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात
*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये*
चौबट्टाखाल को मिली बड़ी सौगात, ₹123.41 करोड़ की स्यूंसी झील परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सतपाल महाराज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना
हरिद्वार भूमि प्रकरण में धामी सरकार का सख्त एक्शन, दोषियों पर बड़ी कार्रवाई
देहरादून में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से योग अपनाने का किया आह्वान

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण: तीसरी मंजिल पर बैठे दो निहंगों ने खत्म किया धरना

कर्णप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से सोमवार को दो और निहंग नीचे उतर आए। नीचे आए निहंगों की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी मलकपुर, जिला रूपनगर (रूपड़), पंजाब तथा जगनदीप सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले एक निहंग रविवार को ही नीचे उतर चुका था। तीन निहंगों के नीचे आने के बाद अब गुरुद्वारे के भीतर चार निहंग ही मौजूद हैं।

गौरतलब है कि नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुआ विवाद रविवार शाम करीब 27 घंटे बाद कुछ हद तक शांत हुआ था। इस दौरान जिला प्रशासन और निहंगों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

प्रशासन की ओर से लगातार संवाद की प्रक्रिया जारी है। रविवार शाम हुई बातचीत के बाद बंधक बनाए गए सेवादार नवतेज सिंह को सुरक्षित रिहा कर दिया गया था। साथ ही एक निहंग ने भी नीचे उतरने का फैसला लिया था।

सोमवार को दो और निहंगों के नीचे आने के बाद गुरुद्वारे के अंदर मौजूद निहंगों की संख्या घटकर चार रह गई है। प्रशासन शेष निहंगों को भी शांतिपूर्ण ढंग से नीचे लाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इस बीच गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही और नियमित अरदास का क्रम भी पुनः शुरू हो गया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह मामला आपसी विवाद के चलते उत्पन्न हुआ था। शुरुआती जानकारी में सामने आया था कि सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चले गए थे और उन्होंने सेवादार समेत दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था।

स्थिति को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस सहित अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि बातचीत के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top