Breaking News
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। सचिवालय में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यात्रा मार्गों पर रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन केवल रात्रि के समय ही किया जाए।

बैठक में कहा गया कि चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है तथा स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों की आजीविका को भी लाभ मिल रहा है।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका या ठहराया जा रहा है, वहां पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

मानसून को देखते हुए यात्रा मार्गों पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की समन्वित तैनाती सुनिश्चित करने, ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, मेडिकल सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा आपदा राहत संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री भरत सिंह चौधरी तथा विधायक श्री अनिल नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top