Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

ऋषिकेश, 3 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होटल नटराज, ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 29.78 करोड़ रुपये की तीन विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 23.15 करोड़ रुपये की एक योजना का लोकार्पण तथा 6.63 करोड़ रुपये की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देशभर से आए मेयरों का स्वागत किया और कहा कि मेयर अपने-अपने शहरों के प्रथम नागरिक होने के साथ-साथ जनता की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के प्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने कहा कि शहरों का विकास देश के भविष्य को दिशा देता है और आने वाली पीढ़ियों के जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं ने शहरों के विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के बढ़ते आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के पहले 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है। वहीं आदि कैलाश यात्रा में प्रतिदिन लगभग 1000 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता यात्रियों को सरल, सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। शहरी गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए नगर निकायों में पहली बार अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही निराश्रित गौवंशों के लिए आश्रय योजना तथा श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल योजना भी शुरू की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने तथा 4.83 करोड़ रुपये की लागत से 12 स्थानों पर वर्षा जल संचयन कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 23.15 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत कम्पोस्ट प्लांट और सैनिटरी लैंडफिल साइट निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 की तर्ज पर विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आत्मनिर्भर और आधुनिक शहरों के निर्माण में सौर ऊर्जा, कचरा प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा स्थानीय उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान सहित देश के विभिन्न शहरों से आए मेयर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top