Breaking News
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान अमर रहेगा
खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, CM धामी ने किया सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
विदेशों में रोजगार के लिए उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल और भाषा प्रशिक्षण: CM धामी
सीएम धामी ने दी ₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर को मिली बड़ी सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर वायरल दावा फर्जी, PIB Fact Check ने किया खंडन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने कहा है — “भारी संकट आने वाला है, हो सके तो एक टाइम का खाना छोड़ दीजिए।”

इस वायरल दावे को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने पूरी तरह फर्जी बताया है। PIB Fact Check ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा दावा भ्रामक एवं असत्य है।

PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वायरल पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों और विश्वसनीय माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

सरकारी एजेंसियों ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फर्जी संदेशों और अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top