Breaking News
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान अमर रहेगा
खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, CM धामी ने किया सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
विदेशों में रोजगार के लिए उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल और भाषा प्रशिक्षण: CM धामी
सीएम धामी ने दी ₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को लिखा पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं से ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण भाव के साथ जनसेवा में योगदान देने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड की जनता ने उन्हें दूसरी बार राज्य का मुख्य सेवक बनने का अवसर दिया। जनादेश की भावना के अनुरूप सरकार ने कार्यभार संभालते ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने और विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति दी जा चुकी है तथा यह अभियान निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवा अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए कठोर नकल विरोधी कानून तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदार चयन प्रक्रिया ने योग्य युवाओं को उचित अवसर और सम्मान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल चयनित कार्मिकों के परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने नवचयनित कार्मिकों से अपील की कि वे मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें तथा आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें उत्साहपूर्वक जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top