Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम धामी के नेतृत्व की सराहना की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को देहरादून में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही सरकार की जमकर तारीफ करते हुए, मुख्यमंत्री धामी को भविष्य में भी देवभूमि को विकास के पथ पर आगे ले जाने की शुभकामनाएं दी हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, वो आज देवभूमि उत्तराखंड में आए हुए हैं, यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ दिन रात प्रदेश वासियों की सेवा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शानदार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शानदार कार्य के लिए बधाई देते हुए, भविष्य में भी देवभूमि को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जेपी नड्डा, भाजपा के निर्वतान राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही, केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top