Breaking News
खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने सुनी समाज की समस्याएं, शिक्षा, आवास और रोजगार के लिए कई बड़ी घोषणाएं
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान
बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल का स्वर्ण मुकुट चोरी मामले का खुलासा, आरोपी साधु गिरफ्तार
कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट
विश्व बाघ दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से ही बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी

पिथौरागढ़ के ग्राम बांस मैतोली में आयोजित हुआ एसबीआई का वित्तीय समावेशन शिविर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रामीणों को दी जनधन व बीमा योजनाओं की जानकारी

वित्तीय जागरूकता बढ़ाने को एसबीआई ने चलाया संतृप्ति अभियान

वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नकोट शाखा ने ग्राम पंचायत बांस मैतोली गांव पिथौरागढ़ में संतृप्ति शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक सभी जिलों के ग्राम पंचायत (जीपी) एवं शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) स्तर पर वित्तीय समावेशन (एफआई) योजनाओं के संतृप्ति हेतु चलाए जा रहे तीन माह के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।

शिविर का उद्देश्य प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत बैंक खाते खोलना, बचत खातों की पुनः केवाईसी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के अंतर्गत नामांकन बढ़ाना, नामांकन अद्यतन करना तथा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाना था। शिविर में 35 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर का दौरा एसबीआई अग्रणी बैंक कार्यालय पिथौरागढ़ के अधिकारी श्री एन. आर. जौहरी जी,शाखा प्रबंधक श्री चंचल सिंह चौहान, श्रेत्रिय कार्यालय से श्री धर्मेद्र धपवाल सहायक प्रबंध ने किया।

*एसबीआई समावेशी विकास और डिजिटल साक्षरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आने वाले हफ्तों में आसपास के गाँवों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top