Breaking News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान

सचिव पंचायतीराज श्री चंद्रेश कुमार ने अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) की प्रक्रिया गतिमान है।

सचिव पंचायतीराज श्री चंद्रेश कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा वर्तमान में पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पर अंतरिम आदेश (स्थगन) पारित किया गया है, जिसकी समुचित रूप से अनुपालना की जा रही है।

सचिव पंचायतीराज ने कहा कि आरक्षण नियमावली 2025 की गजट नोटिफिकेशन की प्रति प्रिंटिंग के लिए राजकीय प्रेस रुड़की में गतिमान है, जिसे शीघ्र जारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि स्थिति से अवगत कराते हुए उचित न्यायिक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार न्यायालय की पूर्ण गरिमा एवं निर्देशों का सम्मान करते हुए पंचायतीराज व्यवस्था को संविधान व विधि सम्मत रूप से संचालित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top