Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री Manohar Lal जी से भेंट कर राज्य विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय मंत्री जी से आरडीएसएस योजना के अंतर्गत ऋषिकेश और हरिद्वार में विद्युत लाइनों को भूमिगत एवं स्वचालित करने के साथ ही कुमाऊं और अपर यमुना क्षेत्र में जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण हेतु कुल 4000 करोड़ रुपये और दुर्गम स्थान कठिन भू भाग पंप स्टोरेज की परियोजनाओं के विकास के लिए ₹3800 करोड़ की वाइबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
माननीय मंत्री जी से पावर सिस्टम डेवलप फंड के अंतर्गत पिटकुल की ₹1007.82 करोड़ की दो परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी एवं 100 प्रतिशत अनुदान के साथ स्वीकृति देने का अनुरोध किया।
माननीय मंत्री जी से RRTS कॉरिडोर को मोदीपुरम मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण किए जाने का भी अनुरोध किया। साथ ही उन्हें अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत परियोजना संचालित की जा रही है, लेकिन एकमुश्त केंद्रीय अनुदान की व्यवस्था से परियोजनाओं का कैश फ्लो प्रभावित हो रहा है। माननीय मंत्री जी से इसके लिए सरकारी भूमि पर लागू चरणबद्ध सहायता प्रणाली (40:40:20) को निजी भूमि आधारित परियोजनाओं में भी लागू करने का अनुरोध किया।
माननीय मंत्री जी से ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थियों को सरलता से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया। माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top