Breaking News
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दो इजराइली नागरिकों की अमेरिका में हत्या

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में दो इजराइली नागरिकों की हत्या कर दी गई है। वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने गिरफ्तारी के दौरान फिलिस्तीन को लेकर नारेबाजी की। इस मामले पर इजराइली दूतावास की प्रतिक्रिया आई है। उसके मुताबिक गोलीबारी में दूतावास के दो अधिकारियों की जान गई है।
न्यूज एजेंसी बीएनओ के मुताबिक वॉशिंगटन डीसी में भीषण गोलीबारी हुई है। यह मामला रात करीब 9.15 बजे का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस हमले में एक पुरुष और एक महिला के मारे जाने की खबर है। हमले में मारे गए दोनों लोग इजराइली राजनियक थे।
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, घातक गोलीबारी में इजरायली दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं। डैनी डैनन ने इसे यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य करार दिया है। इस मामले पर अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है। वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने एक्स पर लिखा, वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को करीब से गोली मार दी गई। हमें स्थानीय और संघीय दोनों स्तरों पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर पूरा भरोसा है, वे पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में इजरायल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदायों की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top