Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

अमेरिकी सेना का विमान 205 भारतीयों को लेकर पहुंचा अमृतसर

अमृतसर। अमेरिकी प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही सख्ती के तहत बुधवार को अमेरिका की वायुसेना का सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान 205 भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर में उतरा। ये सभी भारतीय अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे और उन्हें डिपोर्ट कर भारत भेजा गया है। इनमें से 104 लोगों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसमें 13 बच्चे, 72 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। यह पहली बार है जब अमेरिकी प्रशासन ने सैन्य विमान के जरिए भारतीय प्रवासियों को देश वापस भेजा है। इससे पहले अमेरिका ने ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास जैसे देशों के अवैध प्रवासियों को सैन्य विमान के जरिए वापस भेजा था, लेकिन भारत अब तक का सबसे दूरस्थ गंतव्य बन गया है जहां सैन्य विमान से लोगों को डिपोर्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी डिपोर्ट किए गए लोगों की भारत में दस्तावेजों की जांच की जाएगी। हालांकि, अभी तक किसी को हिरासत में लेने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। सभी आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें हवाई अड्डे से जाने की अनुमति दी जाएगी। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी गई है। ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वह अपनी सीमाओं को मजबूत कर रहा है, इमिग्रेशन कानूनों को कड़ा कर रहा है और अवैध प्रवासियों को निकालने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top