Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

मैसेज व अश्लील कॉल भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। महिला को अश्लील काल व मैसेज भेजने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 30 अप्रैल को कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा थाना डीडीहाट में शिकायत दर्ज कराई गई कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें मोबाइल कॉल एवं अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कोतवाली डीडीहाट में अज्ञात आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार को सौंपी गई। विवेचना के दौरान सर्विलांस सैल की मदद से आरोपी हरीश सिंह नेगी पुत्र स्व. गोपाल सिंह, निवासी पटवारी मोड़ के पास, डीडीहाट (मूल निवासी ग्राम गागरीगोल, बैजनाथ, बागेश्वर) को डीडीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी डीडीहाट स्थित एक दुकान से अन्य व्यक्तियों की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड प्राप्त करता था और महिलाओं व युवतियों को अश्लील कॉल एवं संदेश भेजता था। उक्त दुकान संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है एवं उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top