Breaking News
कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट
विश्व बाघ दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से ही बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी
300 खिलाड़ियों को पछाड़ 9 वर्षीय शिवाय सिंह बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना काल में शुरू हुआ था शतरंज का सफर
उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
रुद्रपुर गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले— संस्कार और शिक्षा से बनेगा विकसित भारत

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के दुगड्डा पार्क में किया तीन दिवसीय शहीद मेला का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने दुगड्डा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, स्व. बलदेव सिंह आर्य और स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु कई घोषणाएं भी की। जिसमें नगरपालिका दुगड्डा के क्षेत्रान्तर्गत एक आधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण। नगर पालिका के लिए एक आधिकारिक वाहन की व्यवस्था। भवानी सिंह रावत शहीद स्मृति स्थल का संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पुनर्निर्माण नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद् दुगडडा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रितों के लिए एक स्थायी रैन बसेरा का निर्माण किया जाएगा। दुगड्डा नगर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का विकास एवं इसका नाम स्व. श्री मोहन लाल बौंठियाल के नाम पर रखा जाएगा। दुगड्‌डा ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी। फतेहपुर में सिलगाड नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। मटियाली में सिद्धबाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराने की घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधाममंत्री के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथाओं का नई पीढ़ी को पुनः स्मरण कराने के लिए पूरे देश में स्मारकों और संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा ऐसे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड का पांचवां धाम सैनिक धाम देहरादून के गुनियाल गांव में बनाया जा रहा है। सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं और आवासीय योजना में भी प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष और विकास बनाम वन संरक्षण के संबंध में केंद्र सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। इससे चुनौतियों का समाधान होगा और जो विकास कार्य नहीं हो पाते हैं उन पर काम हो सकेगा। साथ ही वन्यजीव हमलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को विधि सम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। वन्य जीवों के हमलों को लेकर भी जल्द कानून बनाया जाएगा।

शहीद मेला में रीप परियोजना, बाल विकास, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, डेयरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक महंत श्री दलीप रावत, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, मेयर कोटद्वार श्री शैलेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दुगड्डा श्रीमती शांति बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री वीरेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top