Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

उत्तराखण्ड में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर परवेज आलम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, जाने पूरा मामला…

देहरादून। उत्तराखंड में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर, परवेज आलम को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हर्बटपुर, देहरादून स्थित सब-स्टेशन में की गई, जहां परवेज आलम शिकायतकर्ता से बिजली कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था।
सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने शिकायत के बाद तेजी से कार्रवाई की और जेई परवेज आलम को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद, सतर्कता टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर उसकी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।

सफल कार्रवाई पर निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सरकारी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है या अवैध संपत्ति अर्जित की जाती है, तो वे सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top