Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

गिरफ्तार दुराचार का आरोपी

टिहरी। पुलिस ने दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2025 को वादिनी ने अपने साथ बलात्कार होने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की लिखित तहरीरदीपक सिंह के खिलाफ राजस्व पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर राजस्व थाने ढूंढसीर तहसील कीर्तिनगर में दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। महिला संबंधी अपराध होने के कारण विवेचना कीर्तिनगर थाने को स्थांतरित की गई जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुषमा रावत द्वारा प्रचलित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मुकदमें में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत मुकदमें की जांच उपनिरीक्षक सुषमा रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित दीपक सिंह पुत्र राय सिंह को आज नया पुल कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top