Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में मची अफरा—तफरी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह दो बार भूकंप के झटको से अफरा—तफरी मच गयी। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से भूकंप के असर की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर नीचे गिरने लगे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर जिनकी तीव्रता 3.5 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान—माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top