Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

नदियों का बढ़ा जलस्तर, बारिश ने मचाई तबाही,आवाजाही बाधित, यहां फटा बादल

केदारनाथ यात्रा में सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच सड़क मार्ग बाधित

सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में
सोनप्रयाग से गौरीकुंड पैदल यात्रा कर रहे हैं श्रद्धालु

सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाली गाड़ियों को रोकागया

कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह मलवा आने से आवाजाही बाधित 

चमोली – कर्णप्रयाग – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह मलवा आने से आवाजाही बाधित


– नलगाव और पंती गधेरे में फटा बादल ,
– पंती विद्युत सब स्टेशन में घुसा मलवा , ट्रांसफॉर्म बह कर हाईवे पहुँचे

– देर शाम तक ही हाईवे हो पाएगा सुचारू, हाईवे पर जगह-जगह मलवा आने से हाईवे बाधित हो गया है

– BRO ने मौके पर जेसीबी मशीन भेज कर मलवा को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

चमोली।

बिहरी चमोली के समीप बड़ा चाडा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज 27 जुलाई 2024 को प्रातः 06:45 जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन (MH 31CM 6183) बद्रीनाथ से चमोली की ओर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI कुलदीपक पांडेय के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन में एक दंपति सवार था, जो बद्रीनाथ से चमोली की ओर आ रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से खाई की तरफ आधा लटक गया। अचानक लगे झटके से वाहन चला रहा युवक छिटककर खाई में गिर गया जबकि उसकी पत्नी गाड़ी में ही फंसी रही।

स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा गाड़ी में फंसी युवती को निकालकर पास के होटल में भिजवाया गया एवं युवक की खोजबीन आरम्भ की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए घटनास्थल से लगभग 300 मीटर नीचे नदी किनारे उक्त युवक के शव को ढूंढ लिया गया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप व बॉडी बैग के माध्यम से ऊपर मुख्य मार्ग पर पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:- अनूप पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 30 वर्ष, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।

रेस्क्यू की गई युवती:- तृप्ति अनु हृदय पत्नी अनूप, निवासी:- नागपुर महाराष्ट्र।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top