Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

एसडीआरएफ ने पंवाली कांठा ट्रैक में फंसे चार ट्रैकरों को सुरक्षित निकाला

सोनप्रयाग। बीती रात पंवाली कांठा ट्रैक में रास्ता भटके चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कोतवाली सोनप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि त्रियुगीनारायण से पंवाली कांठा ट्रेक पर चार ट्रैकर बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम सोनप्रयाग से रात्रि में ही रवाना हो गई। त्रियुगीनारायण पहुंचने के बाद टीम ने चारों ट्रैकरों से संपर्क स्थापित किया। टीम ने ट्रैकरों को नीचे की ओर आने और मार्ग में लगे साइन बोर्ड के सहारे ट्रेकिंग करने का निर्देश दिया। खुद एसडीआरएफ टीम ने ऊपर की ओर ट्रेकिंग शुरू की।

घने अंधेरे एवं दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर लगभग 4 किलोमीटर पैदल ट्रेक करने के बाद, रात्रि करीब 12:00 बजे एसडीआरएफ टीम ने चार ट्रैकरों को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद, सभी को सकुशल त्रियुगीनारायण तक पहुंचाया गया।

चार ट्रैकर – रोहित रावत, संदीप नेगी, निशांत चौहान और गजेंद्र राणा ने आधी रात्रि में किए गए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top