Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

आज यूपी की लोकसभा चुनाव 2024 – के पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें शामिल

लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल हैं। सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह से ही वोटिंग की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में वोटरों ने उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक के आंकड़े दे दिए हैं।  सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर कुल 12.89% मतदान हुआ है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। रायबरेली में पहले दो घंटे में 13.5 फीसद वोट पड़ा।

फैजाबाद में 14.38 % मतदान हुआ। लखनऊ में वोटिंग का प्रतिशत 10.39 तो मोहनलालगंज में 13.85 रहा। बाराबंकी में 16 प्रतिशत मतदान हुआ।  गोंडा में सुबह नौ बजे तक 13 फीसद पड़े वोट।  लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सतीश मिश्रा ने वोट दिया।  अमेठी में स्मृति ईरानी वोट देने पहुंची। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बाराबंकी में वोट दिया। कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह वोट देने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top