Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

पूर्व मंत्री हरक सिंह के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

ईडी की टीम उत्तराखण्ड पहुंची

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापे से मचा हड़कंप

एक दर्जन ठिकानों के खंगाले दस्तावेज पूर्व मंत्री के आवास समेत

देहरादून। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह के आवास व अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। हरक के अलावा एक दर्जन अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई चल रही है। बुधवार को ईडी की छापे की खबर के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत छापे की कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम हरक सिंह के डिफेंस कॉलोनी आवास पर पहुंची। और आवश्यक दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा मेडिकल कालेज व अन्य संस्थान के निदेशक व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है।

इसके अलावा पूर्व मंत्री से जुड़े कुछ अन्य ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। समाचार लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी थी। गौरतलब है कि बीते साल विजिलेंस की टीम ने भी छापे की कार्रवाई की थी। कार्बेट टाइगर रिज़र्व के पाखरो सफारी टाइगर घपले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह समेत कई अधिकारियों पर जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व हरक सिंह भाजपा छोड़ वापस कांग्रेस में आ गए थे। 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिराने में हरक सिंह की विशेष भूमिका रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top