Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

तीलू रौतेली पुरस्कार से उत्तराखंड की 13 वीरांगनाएँ सम्मानित, 32 को आंगनबाड़ी पुरस्कार मिला

उत्तराखंड की इन महिलाओं के लिए आज का दिन एक विशेष दिन है।

महिलाओं और किशोरियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आज 13 महिलाओं को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया और साथ ही 32 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए।इस वर्ष वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं: गढ़वाली संगीत की अध्यापिका डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून), गुलदार से अपनी सास को बचाने वाली विनीता देवी (रुद्रप्रयाग), खेल में प्रीति गोस्वामी (अल्मोड़ा), हस्तशिल्प में नर्मदा देवी रावत (चमोली), साहित्य में सोनिया आर्या (चंपावत), खेल में नेहा देवली (बागेश्वर), संगीता राणा (हरिद्वार), विज्ञान में सुधा पाल (नैनीताल), अंकिता ध्यानी (पौड़ी), सामाजिक क्षेत्र में शकुंतला दताल (पिथौरागढ़) और रीना उनियाल (टिहरी गढ़वाल), तथा पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर (उधमसिंह नगर) और सामाजिक कार्य में गीता गैरोला (उत्तरकाशी) शामिल हैं।

32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी पुरस्कार
उत्तराखंड की 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस साल आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली कार्यकर्ताओं में शामिल हैं: उत्तरकाशी से सोनू और सुषमा, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी और पिंकी, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जया भारती देवी, उर्मिला देवी और दमयंती देवी, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी और पुष्पा देवी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, देहरादून से रजनी गुलेरिया और प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा और रेशमा, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चंपावत से सीमा जोशी और मंजू बिष्ट, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला और शोभा बौड़ाई, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी और सरोज द्विवेदी, और ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी और अंजुरानी चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top